Search KhabarFast

Press ESC to close

HOROSCOPE TODAY 14 NOVEMBER 2025, AAJ KA RASHIFAL: मीन, मेष समेत इन 5 राशियों के ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, किसी विवाद में पड़ने से बचें

HOROSCOPE TODAY 14 NOVEMBER 2025, AAJ KA RASHIFAL:  मीन, मेष समेत इन 5 राशियों के ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, किसी विवाद में पड़ने से बचें

HOROSCOPE TODAY 14 NOVEMBER 2025, AAJ KA RASHIFAL: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 14 नवंबर 2025, शुक्रवार बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में दिन शानदार रहेगा। वहीं सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है। आए इसके साथ ही जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। माता के स्वास्थ्य में अत्यधिक सुधार आएगा। व्यापार करने वाले जातकों के व्यापार में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा, परन्तु रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से परेशान रहेंगे। बातचीत के दौरान वाणी पर सन्तुलन बनाए रखें। किसी दोस्त के सहयोग से कारोबार के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। दिनचर्या अव्यवस्थित रह सकती है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के अंदर आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु मन चिंतित रहेगा। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी, खर्चों में वृद्धि होगी। मन में नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा। कुछ पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। खानपान में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। नौकरी करने वाले जातकों को साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यर्थ की चिंताओं से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के जीवन में व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। किसी दोस्त के सहयोग से आय वृद्धि के साधन बन सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु खर्चों की अधिकता से चिन्तित रहेंगे। मानसिक कठिनाइयां परेशान कर सकती हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकता है, जिसे कंट्रोल करना होगा। शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों के शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को आत्मसंयत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ के क्रोध से बचना होगा। शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी कर रहे जातकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। मानसिक कठिनाइयां आ सकती हैं। धर्म के प्रति भाव रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के किसी सदस्य द्वारा वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। अगर नई संपत्ति खरीदने की सोच रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। परिवार का साथ मिलेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य आयोजित हो सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। जीवनसाथी को स्वास्थ्ये विकार हो सकते हैं। निराशा एवं असन्तोष के भाव से तनाव की स्थिति बन सकती हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। नौकरी करने वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। जीवन में भागदौड़ बड़ सकती है। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में बदलाव के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। स्वास्थ्या के प्रति सचेत रहें। किसी संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। भाइयों के साथ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों में क्रोध की अधिकता उत्पन्न हो सकती है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में बदलाव करेंगे। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। आत्मसंयत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। परिवार के साथ किस धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों का कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर्स से विवाद हो सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के मन में आशा-निराशा के भाव आ सकते हैं। वाणी में मधुरता बनी रहेगी। व्यापार करने वाले जातकों की आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सद्भाव का माहौल बनेगा। वाहन संबंधी खर्च बढ़ सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। स्वभाव में जिद्दीपन रहेगा। जीवनसाथी से किसी बात पर नोकझोंक हो सकती है। खानपान के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन अत्यधिक मेहनत वाला रहेगा, परंतु सफलता हासिल होगी। सन्तान पक्ष की ओर से मन परेशान रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों का कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। धर्म-कर्म में व्यस्तता अधिक रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक तनाव रहेगा। भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। मानसिक शान्ति बनी रहेगी। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। व्यापार करने वाले जातकों को कोई भी डील करने से पहले सोच विचार करना होगा। नहीं तो नुकसान हो सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च अधिक रहेंगे। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। अधिक परिश्रम के बावजूद सफलता प्राप्त नहीं होगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। लाभ की स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र के काम के चलते लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों की पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। धैर्यशीलता में कमी आएगी। सेहत का ध्यान रखें। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। किसी सम्पत्ति से धनार्जन के साधन बन सकते हैं।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 24 August 2026, Aaj Ka Rashifal: सावन के आखिरी सोमवार के दिन मिलेगा भगवान शिव का आर्शीवाद, यहां पढ़ें मेष-मिथुन समेत सभी 12 राशियों का राशिफल

Horoscope Today 24 August 2026, Aaj Ka Rashifal: कल 24 अगस्त 2026 सोमवार को सावन का आखिरी सोमवार है। हालांकि, सावन के महीने का समापन 28 अगस्त को होगा। धार्मिक दृष्टि से सावन का आखिरी सोमवार का दिन अत्यंत शुभ माना जा रहा है।

Horoscope Today 25 August 2026 Aaj Ka Rashifal: कर्क राशि वालों को करियर की परेशानियों से मिलेगी राहत, जानें 12 राशियों का हाल

HOROSCOPE TODAY 25 AUGUST 2026: राशिफल के अनुसार 25 अगस्त 2026, मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। ग्रहों की चाल के अनुसार मिथुन राशि के जातकों को आज तनावपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, जबकि कर्क राशि वालों को करियर से जुड़ी परेशानियों से राहत मिलने के संकेत हैं। ऐसे में आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा और आपके भाग्य के सितारे क्या संकेत दे रहे हैं।

Raksha Bandhan 2026: राखी के दिन लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें भारत में सूतक लगेगा या नहीं

भाई-बहन के प्यार और रिश्ते का त्योहार रक्षाबंधन इस साल खास होने जा रहा है। रक्षाबंधन 2026 के दिन ही साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast